Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, शहजाद भट्टी नेटवर्क पर 15 जिलों में छापेमारी

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, शहजाद भट्टी नेटवर्क पर 15 जिलों में छापेमारी

UP ATS: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी ATS ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ATS की टीमों ने उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिलों में एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में की जा रही है। इसके अलावा इंडो-नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में भी ATS की टीमें संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। जांच एजेंसी इन लोगों से पूछताछ कर रही है और उनके संपर्कों तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ATS को है शक

ATS को शक है कि हिरासत में लिए गए कुछ लोगों का संपर्क शहजाद भट्टी के नेटवर्क से हो सकता है। इसी आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों के ठिकानों से मिले सामान और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार ने पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी को आतंकवादी घोषित किया था। इसके बाद यूपी ATS ने उसके नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच तेज कर दी है।

ATS कर रही संदिग्धों से पूछताछ

ATS की जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि शहजाद भट्टी के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और उत्तर प्रदेश में उसके नेटवर्क की गतिविधियां कितनी फैली हुई हैं। पश्चिमी यूपी के साथ-साथ नेपाल सीमा से लगे जिलों में भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल ATS की कार्रवाई जारी है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद नेटवर्क से जुड़े और लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। एजेंसी की जांच पूरी होने के बाद ही इस कार्रवाई से जुड़े और तथ्य सामने आ सकेंगे। 

Also read: प्रयागराज में 15 साल तक जिसे बांधी थी राखी उसी से की शादी, परिवार ने तोड़ा रिश्ता; पिता ने किया बेटी का किया अंतिम संस्कार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar news:बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी के बाद अब CBSE स्कूल भी होंगे शामिल

Bihar News:बिहार में स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ‘मशाल’ कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इस बार राज्य के लगभग 37 हजार मध्य एवं उच्च विद्यालयों के साथ CBSE से संबद्ध विद्यालयों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।

Bihar News: 2.48 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में पहुंचे 112.52 करोड़ रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जारी की अनुदान राशि

Bihar Flood Relief :बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को 2,48,704 किसानों के बैंक खातों में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 112.52 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि और नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण आई बाढ़ से किसानों की फसलों को नुकसान

Uttrakhand News:अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को उम्रकैद, धामी सरकार ने न्याय दिलाने के लिए उठाए कई कदम

Uttrakhand News:अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने मामले में की गई कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उठाए गए कदमों को रेखांकित किया है। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में घटना के सामने आने के बाद से ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast