BOLLYWOOD: लॉरेंस बिश्नोई ने भाईजान को नहीं दी धमकी, सामने आया नया आरोपी

BOLLYWOOD: लॉरेंस बिश्नोई  ने भाईजान को नहीं दी धमकी,  सामने आया नया आरोपी

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर की हत्या के बाद एक लेटर के जरिए सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हो सकता है। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई ने लेटर के जरिए धमकी देने से साफ मना कर दिया था। वहीं अब पुलिस को शक है कि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ हो सकता है।

दरअसल एक्टर सलमान खान और उनके पिता को धमकी देने वाले पत्र की जांच की गई है। जिसके बाद बिश्नोई की गैंग पर शक किया गया है कि गैंग के ही किसी सदस्य ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्या के कथित आरोपी लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद अब पुलिस सिद्धू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल से सवाल जवाब करने वाली है। बता दें कि पुणे पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्या के फरार आरोपी महाकाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब मुंबई पुलिस महाकाल से पूछताछ कर इस बात की जांच कर रही है कि क्या लेखक सलीम खान और उनके अभिनेता बेटे सलमान खान को धमकी देने वाला पत्र बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा भेजा गया था।

गौरतलब है कि 'रेस 3' की शूटिंग के दौरान गैंगस्टर ने 2018  में सलमान को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह जोधपुर में सलमान की हत्या करेंगे। पूछताछ के दौरान भी लॉरेंस बिश्नोई ने इस बात को कुबूला और कहा कि उसने अपने कथित सहयोगी संपत नेहरा को कुछ साल पहले सुपरस्टार की हत्या को अंजाम देने के लिए कहा था। वह मुंबई आया था और इलाके और गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। हत्या के लिए तीन से चार लाख की आरके स्प्रिंग राइफल का ऑर्डर भी दिया था। लेकिन प्लान को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment