Salman Khan Birthday: सलमान खान ने जला दी थी सैलरी, दिलचस्प है किस्सा

Salman Khan Birthday: सलमान खान ने जला दी थी सैलरी, दिलचस्प है किस्सा

Salman Khan Birthday : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान उन सितारों में शुमार हैं। जिनकी शख़्सियत से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने बॉलीवुड को बहुत सुपरहिट मूवी दी है। आज बॉलीवुड के भाईजान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, इसके साथ ही वो इस साल 58 साल के पूरे हो गए हैं। वैसे तो उनकी लाइफ की तमाम कहानियों से आप वाकिफ होंगे। लेकिन आज हम आपको उनके बचपन का एक दिलचस्प किस्सा है जिसको आज हम आप को बताने वाले है।

सलमान खान दिल के कितने साफ हैं ये तो हर कोई ही जानता है। यही नहीं, उनके नरम स्वभाव की आपने बहुत ही तारीफें सुनी होंगी। लेकिन  इस बात से कम ही लोग ही वाकिफ होंगे कि सलमान बचपन में बहुत ही शैतान थे।उनके शरारत के किस्से तो आपने शायद ही सुनें हों।

क्यों सलमान ने जला दी थी सैलरी?

सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार दिवाली के मौके पर अपने पापा सलीम खान की पूरी सैलरी जला दी थी। दरअसल इस बात जिक्र सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि ये बात बिलकुल सच है कि उस दौरान उनकी उम्र मात्र 6 साल थी और उनको इतना नही मालूम था कि वो क्या कर रहे हैं। हालांकि, ये बात बचपन की है लेकिन, इस घटना से आपको पता चल गया होगा कि सलमान खान बचपन में कितनी शैतानी करते होगे।

 सलीम खान ने जमकर पीटा था

आपको बता दें कि इस हरकत की वजह से सलमान खान के पिता सलीम खान ने उनको जमकर पीटा था। दरअसल, उन्होंने अपने पिता जी के जो 100-100 के नोट जलाए थे वो उनके एक महीने की पूरी सैलरी थी। बताया जाता है कि सलमान ने 100-100 के 7 नोट जला दिए थे। उन दिनों उनके घर के हालात भी ठीक नहीं थे। और पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। सलमान खान की इस हरकत ने घर में कोहराम मचा दिया था।

ये थी सलमान खान की पहली मूवी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की पहली मूवी 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी में वो सपोर्टिंग अभिनेता के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उनकी पहली लीड रोल में सूरज बड़जात्या की मूवी ‘मैंने प्यार किया में दिखे थे. इस मूवी से ही उन्होंने सिनेमा पर राज करना शुरु कर दिया था।

Leave a comment