
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया पर हाहाकार मचाया हुआ है. भारत में भी अब इसका असर साफ देखने को मिल रहा है. दिन पर दिन इसके केस बढ़ते ही जा ही है. वहीं बड़ी-बड़ी हस्तियों ने मदद के हाथ आगे भी बढ़ाए क्योकिं लॉकडाउन के चलते आम आदमी के गुजारे-भत्ते पर ज्यादा असर पड़ा है. बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान लगातार अपनी ओर से हर संभव मदद कर रहे है. इसी बीच खबर ये भी है कि, सलमान खान खाने का सामान और छोटे टेम्पो में भरकर बांटने के लिए भेज रहे है जिसका नाम है ‘बींग हैंगरी’.
आपको बता दें कि, कोरोना संक्रमण के चलते पूरे भारत पर ही लॉकडाउन होने के कारण सलमान लगातार मदद करने में जुटे हुए है. वहीं अब खबर ये है कि, सलमान खान खाने का सामान बैलगाड़ी, ट्रक और छोटे टेम्पो में भरकर बांटने के लिए भेज रहे है. जिसका नाम है ‘बींग हैंगरी’. Being Haangryy लेबल के कुछ फूड ट्रक्स मुंबई में घूम रहे हैं. इन ट्रकों में जरूरतमंदों के लिए खाने के पैकेट्स दिए जा रहे हैं. चूंकि बीइंग ह्यूमन सलमान खान का ब्रैंड है, ऐसे में लोग इन फूड ट्रक्स को देखकर सोशल मीडिया पर सलमान की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं.
वहीं सलमान खान ने इसस पहले 25,000 मजदूरों की आर्थिक मदद का जिम्मा लिया था. साथ ही कई लोगों के घर खाद्य सामग्री के साथ-साथ जरूरी सामान भी पहुंचाए थे और उनके अकाउंट में पैसे डलवाए थे. साथ ही वह लोगों को वीडियोज के जरिए कोरोना को गंभीरता से लेने की सलाह भी दे रहे थे.
Leave a comment