प्रेम विवाह...हत्या...फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए कुत्तों को बनाया सहारा, जानें पूरा मामला

प्रेम विवाह...हत्या...फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए कुत्तों को बनाया सहारा, जानें पूरा मामला

साहिबगंज:जब से श्रद्धा हत्याकांड का मामला सामने आया हैं। तभी से किसी-ना-किसी राज्य से ऐसी ही वारदात सामने आ रही हैं। जिसे जानकर रिश्तों के तार-तार के साथ रूंह कांप जाती हैं। ऐसी में एक और मामला सामने आया हैं जिसमें पति ने पत्नी की हत्या करके उसके शव को कुत्तों के सामने नोंचने के लिए छोड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी हैं।

क्या हैं पूरा मामला

दरअसल झारखंड के साहिबगंज में पति ने पत्नी को खौफनाक सजा दी हैं। जिसमें कुत्तों का सहारा लिया। बता दें कि पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिका पहाड़िन को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है और उसे कुत्तों को नोचने के लिए छोड़ दिया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी।

वहीं कहा जा रहा हैं कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया।  जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी। 

Leave a comment