YOUTUBE से ज्ञान प्राप्त कर युवक पहुंचा जेल, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

YOUTUBE से ज्ञान प्राप्त कर युवक पहुंचा जेल, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

साहिबाबादहम सब अपने जीवन में जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते है। बस कोई अपनी मेहनत और लगन से अपना नसीब लिखना चाहता है और कोई जल्द अमीर बनने के लिए शॉर्टकट आता है। बस फर्क इतना है कि एक रास्ता आपको समाज में इज्जत दिलाता है और एक रास्ता हमें जुर्म की अंधेरी दुनिया में, बस इसी कड़ी में साहिबाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो रातों रात अममी बने की चाह में अपने घर में जाली नोंट छाप रहा था। पुलिस ने इस व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में नकली नोंट भी मिले है।

खबरों के मुताबिक,साहिबाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब 11 बजे अर्थला में पेट्रोल पंप से आठवीं पास मजदूर खुशी मोहम्मद को जाली नोट छापने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। वह रातोरात अमीर बनने की चाहत में यू-ट्यूब से सीखकर गिरधरपुर बादलपुर में अपने किराए के घर में ये नोट छाप रहा था।खुशी मोहम्मद दिन में मजदूरी करता था और रात में नोट छापता था। वह 500, 200 और 100 रुपये के 94 हजार कीमत के नोट छाप चुका था। थाने में पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को जाली नोट छापकर दिखाए। वह नोट चलाने के लिए जिसे अपना एजेंट बनाना चाहता था, उसी ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और वह जैसे ही नोट चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा, उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से 9400 रुपये के जाली नोट मिले। उसके घर से प्रिंटर, कटर, टेप सहित साजो सामान बरामद कर लिया गया। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि खुशी मोहम्मद मूल रूप से बदायूं के विनाखर के उनख का निवासी है। काफी समय से गिरधरपुर बादलपुर में रह रहा था।

Leave a comment