रूस यूक्रेन पर नहीं करेगा परमाणु हमला, पुतिन ने किया ऐलान

रूस यूक्रेन पर नहीं करेगा परमाणु हमला, पुतिन ने किया ऐलान

मास्को: रूस के मास्को में वार्षिक वल्दाई चर्चा में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा एक ब्रिटिश उपनिवेश से आधुनिक देश बनने तक भारत ने विकास के लिए अद्भुत प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में कई काम हुए हैं। उनका 'मेक इन इंडिया' भी आर्थिक तौर पर मायने रखता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा हमारे भारत के साथ खास रिश्ते हैं। हमने हमेशा एक दूसरे का समर्थन किया है। मुझे विश्वास है कि यह भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे उर्वरक की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की थी और हमने ऐसा किया भी है। हमने 7.6 गुणा तक इसको बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं। वह भारत को भारतीय लोगों के लिए आवश्यक दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। भारत की भूमिका वैश्विक मामलों में बढ़ रही है।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि मॉस्को का यूक्रेन पर परमाणु हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हमने कभी भी किसी बैठक में न्यूक्लियर हमले पर बात नहीं की है। यूक्रेन पर न्यूक्लियर स्ट्राइक की जरूरत नहीं है। सिर्फ मिलिट्री या राजनीतिक स्ट्राइक की जा सकती है। अब पुतिन का ये बयान उन तमाम बयानों से इतर है जहां वे अपने देश की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कर रहे थे।

Leave a comment