
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच अब किसी भी वक्त युद्ध छिड़ सकता है। दोनों देशों की बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति ने खुली धमकी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में 'मिलिट्री ऑपरेशन' की घोषणा के बाद कीवी में एक धमाका सुना गया है।
इसके साथ ही दूसरे देशों को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने धमकी दी है। जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।
UN में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है। हम (यूक्रेन में) स्थिति का विश्लेषण करेंगे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है।
Leave a comment