Ukraine-Russia: रूस ने दी परमाणु हथियारों की धमकी, अस्तित्व के लिए खतरा बना तो रूस करेगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

Ukraine-Russia: रूस ने दी परमाणु हथियारों की धमकी, अस्तित्व के लिए खतरा बना तो रूस करेगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी राजनयिक दिमित्री पेसकोव ने कहा अगर अस्तित्व का खतरा खड़ा होता है तो न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। दिमित्री पेसकोव एक रूसी राजनयिक हैं जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के 27 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकल पाया है।

जंग में यूक्रेन रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है। उसका दावा है कि अबतक जंग में उसने रूस के 15 हजार से ज्यादा जवानों को मार गिराया है। कहा गया है कि 26 दिनों में रूस को जितना नुकसान पहुंचाया गया है वह 10 साल अफगान में जंग लड़ने पर सोवियत संघ को हुए नुकसान से भी ज्याद है। वहीं जंग के बीच रूस ने चेर्नोबिल की एक नई लैब को तबाह कर दिया है। यह नई लैब चेर्नोबिल पावर प्लांट की थी। रेडियोएक्टिव वेस्ट के प्रबंधन पर नजर रखने के लिए इस लैब को बनाया गया था।

यूक्रेन-रूस जंग को खत्म करने के लिए भारत की तरफ से भी कोशिशें जारी हैं। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने फोन पर यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। बातचीत के दौरान कूटनीति की वापसी के लिए भारत ने लगातार अपील को दोहराया। अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता के संबंध में भारत के विश्वास पर जोर दिया।

Leave a comment