RUSSIA: युद्ध के बीच पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना हुईं गर्भवती, रूसी राष्ट्रपति हुए हैरान

RUSSIA: युद्ध के बीच पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना हुईं गर्भवती, रूसी राष्ट्रपति हुए हैरान

नई दिल्लीरूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की 38साल की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा एक बार फिर से गर्भवती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जानकारी के सामने आने के बाद पुतिन हैरान हैं। पुतिन इस साल अक्‍टूबर में 70साल के होने जा रहे हैं और पूर्व ओलंपिक जिमनास्‍ट अलीना से उनके दो बच्‍चे पहले से ही हैं। पुतिन अब और बच्‍चे नहीं चाहते थे और यही वजह है कि इस खबर के आने के बाद वह हैरान हैं। इस खबर का खुलासा रूसी न्‍यूज चैनल जनरल एसवीआर टेलिग्राम ने किया है कि अलीना फिर से गर्भवती हैं।

खबरों के मुताबिक पुतिन को जब अलीना के गर्भवती होने की सूचना दी गई तब वह लाल चौक पर रूस के विक्‍ट्री डे परेड की तैयारी कर रहे थे। पुतिन अपनी पत्‍नी से तलाक ले चुके हैं। रूसी चैनल ने कहा, 'पुतिन को जानकारी मिली है कि उनकी गर्लफ्रेंड एक बार‍ फिर से गर्भवती हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह योजना के मुताबिक नहीं है। पूर्व ओलिंपिक जिमनास्ट अलीना से उनके दो बच्चे पहले से ही हैं। व्लादिमीर पुतिन कि पहली शादी से पुतिन की दो बेटियां है। एक मुंहबोली बेटी भी है। ऐसे में पुतिन अब और बच्चे नहीं चाहते। यही वजह है कि इस खबर के आने के बाद वह हैरान हैं। बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें भी आई थीं कि पुतिन कुछ दिनों में कैंसर का ऑपरेशन भी करवाने वाले हैं।

आपको बता दे कि,अलीना रूसी राजनीतिज्ञ, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं। अलीना को अब तक के सबसे कामयाब जिम्नास्टिक में से एक माना जाता है, उन्होंने अपने करियर में 2 ओलिंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए। द गार्जियन जैसे कई अखबारों ने दावा किया है कि अलीना पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये बात स्वीकार नहीं की है। अलीना को सार्वजनिक जगहों पर कम ही देखा जाता है उन्हें आखिरी बार दिसंबर 2021 में मॉस्को के डिवाइन ग्रेस रिदमिक जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में डांस करते हुए देखा गया था।

Leave a comment