
नई दिल्ली: अगर हम आपसे सवाल करें कि क्या आपने कभी गोभी की सब्जी खाई है? तो शायद इसका जवाब हां ही होगा। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी अनोखी गोभी की जानकारी लेकर आए है, जिसकी कीमत सुनकर आपके पैरों तल की जमीन खिसक जाएगी। इस फूलगोभी को दुनिया के सभी गोभियों में से विचित्र और अद्भूत माना गया है।
दरअसल इस अनोखे फूलगोभी को रोमानेस्का कॉलीफ्लावर कहा जाता है। इसके अलावा इस अद्भूत गोभी का नाम रोमनेस्को ब्रोकली है। इस गोभी के खासियतों के कारण इस की कीमत 2 हजार 2 सौ रूपये है। इस गोभी के खेती से भी किसानों को काफी लाभ होता है। इस अनोखी फूलगोभी का सबसे पहले उपयोग 16वीं सदी में इटली के कुछ प्राचीन दस्तावेजों में मिलता है। यह फूलगोभी आमतौर पर हरे रंग की होती हैं, इसका स्वाद लगभग मूंगफली की जैसा होता हैं। वहीं अच्छी तरह से पकने के बाद यह फूल गोभी और स्वादिष्ट हो जाती हैं। इसके अलावा इसका उपयोग सब्जी और सलाद में किया जाता है। अब अगर इस कॉलीफ्लावरके आकार की बात करें तो यह एक पिरामिड जैसा दिखाई देता है। फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के वैज्ञानिक के मुताबिक टीम ने रिसर्च किया कि यह वाकई बस कली है या फिर यह कलियां फूल बन सकती हैं।
फ्रांस्वा पारसी के अनुसार रॉमानेस्को कॉलीफ्लावर अपनी पहचान एक फूल की तरह बनाना चाहती है लेकिन वह बना नहीं पा रही हैं।इस फूलगोभी में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन सी, विटामिन के , डाइटरी फाइबर और कैरोटीनओट्स होते हैं।वहीं इस फूलगोभी से कई बिमारीयों को भी हराया जा सकता है।
Leave a comment