
रोहतक:शहर के रेलवे स्टेशन के नजदीक और पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर देर शाम को कल कुछ लूट के इरादे से तीन बदमाशो ने तीन ट्रेन से वापिस आ रहे तीन प्रवासी मजदूरों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक प्रवासी मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतक की पहचान विकास निवासी रबीगंज जिला सिद्धार्थ जिला बिहार के रूप हुई है। रोहतक में तीनो हिसार रोड पर एक फैक्टरी में मजदूरी करते है जो शास्त्री नगर में किराए के मकान में रह रहे है। कल तीनो अपने एक साथी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गए गई वापिस ट्रेन से आने के बाद ट्रेन की पटरी से पैदल जा रहे थे। रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर चलने के बाद उन पर तीन बदमाशो ने हमला कर दिया।
आज पुलिस ने मृतक का पोस्ट मार्टम करवा कर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।वहीं जीआरपी थाना रेलवे स्टेशन रोहतक ने घायलों के बयान अपर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।घायल रामकेस ने बताया कि कल वे दिल्ली से तीन लोग ट्रेन से वापिस पटरी पटरी जा रहे थे तो रास्ते में दीवार पर बैठे तीन लोगो ने पहले बीड़ी मांगी उसके बाद वे फोन छीनने लगे हमारे ऊपर चाकू से हमला कर दिया। एक साथी की मौत हो गई और मेरे को भी चाकू लगे है।
वहीं मृतक के परिचित ने बताया कि कल हम देर शाम को इस घटना की सूचना मिली थी हम मौके और पहुंचे तो विकास चाकू लगने से मौत हो चुकी थी दो घायल है। यह बिहार से रोहतक में एक फैक्टरी में काम करते थे।पुलिस के अनुसार हम कल इस घटना को सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे जिसमे एक की चाकू लगने से मौत हो चुकी थी दो लोग घायल हालत में थे जिन्हे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a comment