
नई दिल्ली : कोरोना वायरस दुनिया का एक बहुत बड़ा संकट बन गया है. वहीं अब भारत में भी यह घातक महामारी तेजी से फैल रही है और हर दिन कई नए मामलें सुनने को मिलते है. कोरोना के चलते पूरे भारत मेंलॉकडाउन भी लगाया गया है. जिसके चलते कई हस्तियां जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं और पीएम कार्स फंड के लिए धन भी दान किया है. इसी बीच जाने-मानें डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटलों में ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को आराम करने और कोरोनोवायरस महामारी के बीच खाना खिलाने की सुविधा प्रदान की है.
आपकों बता दें कि, बॉलीवुड के जानें-मानें एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कोरोना की जंग में मदद के हाथ आगे बढ़ाए है. रोहित शेट्टी ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के लिए शहर के आठ होटल उनकें खाने और आराम करने की सुविधा दी है. इस बात की जानकारी पुलिसकर्मियों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिए दी है. साथ ही उन्होनें ट्विटर हैंडल के जरिए रोहित को धन्यवाद भी किया है. उन्होनें लिखा, "#RohitShetty ने हमारे ऑन-ड्यूटी #CovidWarriors के लिए शहर के आठ होटलों को आराम करने,नाश्ते और खाने की व्यवस्था के सुविधा दी है.
उन्होंने आगे लिखा, हम #TakingOnCorona में हमारी मदद करने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं. मुंबई सुरक्षित है. वहीं इससे पहले रोदित शेट्टी ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को 51 लाख रुपये का दान दिया था. साथ ही मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने भी शहर के अपने होटल को डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ ठहरने के लिए खोला था.
Leave a comment