Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs WI: मैदान पर लौटेंगे रोहित-कोहली, विराट के पास 15 हजार ODI रन पूरे करने का मौका

IND vs WI: मैदान पर लौटेंगे रोहित-कोहली, विराट के पास 15 हजार ODI रन पूरे करने का मौका

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में मैदान पर वापसी करेंगे। दोनों बल्लेबाजों का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है और इस सीरीज में उनके निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड होंगे। विराट कोहली के पास पहले वनडे में ही बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका है। वह वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। विराट ने अब तक 314 मैचों में 14,941 रन बनाए हैं। उनके नाम 54 शतक और 79 अर्धशतक हैं। अगर कोहली 59 रन बना लेते हैं तो वह वनडे में 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। सचिन के नाम वनडे में 18,426 रन हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विराट का शानदार रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने 43 मैचों में 2,261 रन बनाए हैं। उनका औसत 66.50 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में कैरेबियाई टीम के खिलाफ एक बार फिर उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने की उम्मीद रहेगी। कोहली के पास इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड के करीब पहुंचने का भी मौका है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 85 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा घरेलू मैदान पर उनके नाम 41 शतक हैं और वह सचिन के 42 शतकों के रिकॉर्ड से सिर्फ दो शतक दूर हैं।

रोहित के पास भी बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा भी इस सीरीज में बड़े आंकड़े के करीब हैं। उन्होंने 288 वनडे मैचों में 11,895 रन बनाए हैं। वह 12 हजार वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 105 रन दूर हैं। अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं तो ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने 37 वनडे मैचों में 1,613 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 शतक और 12 अर्धशतक हैं।

ओपनिंग में भी 10 हजार रन के करीब रोहित

रोहित बतौर ओपनर वनडे में 9,865 रन बना चुके हैं। उन्हें ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 10 हजार रन पूरे करने के लिए 135 रन चाहिए। अगर वह यह उपलब्धि हासिल करते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे ओपनर और भारत के दूसरे बल्लेबाज होंगे। रोहित और विराट दोनों ने 2027 वनडे विश्व कप में खेलने की पुष्टि की है। यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज दोनों दिग्गजों के लिए अपनी लय दिखाने के साथ-साथ कई नए रिकॉर्ड बनाने का मौका भी होगी।

Also read: Asian Games 2026: आखिरी पलों तक रोमांच, फिर भारत का कमाल; ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र में बड़ा कारनामा, 11 साल के जापानी खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद और पढ़ाई में अपनी छोटी सी दुनिया बसा रहे होते हैं... उस उम्र में इस नन्हे सितारे ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना करना भी आसान नहीं। महज 11 साल की उम्र में जापान के युकी कुरिहारा ने ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। साथ ही पूरे विश्व का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। युकी कुरिहारा ने वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया हैं, उन्होंने क्रिकेट में 15 साल की उम्र में धमाल मचाया था।

Asian Games 2026: आखिरी पलों तक रोमांच, फिर भारत का कमाल; ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: महिलाओं के बाद एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 39-35 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह खिताबी मुकाबले में भारत का सामना मजबूत मानी जाने वाली ईरान की टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी पलों तक जीत को लेकर सस्पेंस बना रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार संयम, सूझबूझ और दमखम दिखाते हुए बाजी अपने नाम कर ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast