DELHI: बेटे के प्यार ने मां को उतारा मौत के घाट, जानें क्या हैं पूरा मामला

DELHI: बेटे के प्यार ने मां को उतारा मौत के घाट, जानें क्या हैं पूरा मामला

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना इलाके में महिला की गोली मारकर हत्याकी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि महिला की हत्या का आरोप उससी की बहु के भाई परह लगा हैं। वहीं वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद अमन विहार थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

दिल्ली के रोहिणी के अमन विहार में महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। 50 साल की महिला गीता शर्मा की हत्या उनकी बहू के भाईयो ने गोली मार कर हत्या की।  बता दें कि मृतक गीता के बेटे ने मुस्लिम महिला के साथ एक साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन लड़के के घरवाले इस शादी से नाराज थे। जिसके बाद लड़की के भाई ने ये कदम उठा दिया।

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने मायके से कुछ जेवरात ले आई थी, जिसको लड़की के भाई वापस मांग रहे थे। इसी बात पर गुरुवार की रात लड़के के भाई अपनी बहन से जेवर मांगने घर पहुंचे, लेकिन वहां सास गीता शर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और तमाम पहलुओं से पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a comment