Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती की जमानत पर कल होगा फैसला

Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती की जमानत पर कल होगा फैसला

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवती को आज की रात भी जेल में बितानी पड़ेगी. दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट कल फैसला सुनाएगी. बता दें कि एनसीबी ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें कल भायखला जेल में शिफ्ट किया गया है. 

कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कहा कि रिया को फिलहाल जमानत देना उचित नहीं क्योंकि अभी भी इस मामले की जांच जारी है. एनसीबी ने आगे यह भी कहा कि पूछताछ में यह बात सामने आ चुकी है कि रिया एक बड़े ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं. इसलिए उन्हें अभी आगे की जांच के लिए न्यायिक हिरासत में रखना जरूरी है.

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने अपनी जमानत याचिका में दलील देते हुए कहा कि वो निर्दोष है और केस में फर्जी तरीके से फंसाया गया है. इसके अलावा याचिका में रिया के वकील की ओर से यह भी कहा गया है कि हिरासत के दौरान रिया को दोष स्वीकारने वाले बयान देने पर मजबूर किया गया है और वो ऐसे सभी कबूलनामें को औपचारिक रूप से वापस लेती हैं.

 

 

 

Leave a comment