Search KhabarFast

Press ESC to close

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ रही मांग,  बड़े बूट स्पेस वाले ये 5 वीकल, 70 लीटर तक स्टोरेज

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ रही मांग,  बड़े बूट स्पेस वाले ये 5 वीकल, 70 लीटर तक स्टोरेज

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय लोग सिर्फ रेंज और कीमत ही नहीं देखते, बल्कि उसमें सामान रखने की जगह भी काफी मायने रखती है। रोजमर्रा के सामान, ऑफिस बैग, किराने का सामान या हेलमेट रखने के लिए अगर स्कूटर में अच्छा बूट स्पेस हो, तो सफर काफी आसान हो जाता है। पहले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में बड़ी बैटरी और दूसरे इलेक्ट्रिक पार्ट्स की वजह से स्टोरेज स्पेस कम मिलता था। लेकिन अब कंपनियां बैटरी और मोटर को बेहतर तरीके से फिट कर रही हैं, जिससे बूट स्पेस बढ़ रहा है। अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में मिलने वाले ये 5 मॉडल आपके काम आ सकते हैं।

सिंपल एनर्जी  वेव

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम सिंपल  एनर्जी  वेव  का है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 70 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सीट के नीचे इतनी जगह है कि दो फुल-फेस हेलमेट रखे जा सकते हैं। इसके अलावा राइडिंग ग्लव्स, रेनकोट और शॉपिंग बैग जैसी चीजों के लिए भी जगह बचती है। स्कूटर के आगे ग्लव पॉकेट्स और क्विक-एक्सेस स्टोरेज स्लॉट भी दिए गए हैं।

रिवर इंडी

रिवर इंडी को अक्सर स्कूटरों की दुनिया का SUV कहा जाता है। इसमें सीट के नीचे 43 लीटर का स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा आगे 12 लीटर का लॉक होने वाला ग्लव बॉक्स दिया गया है। यानी कुल मिलाकर करीब 55 लीटर का लॉक करने योग्य स्टोरेज मिलता है। इसके फ्लैट फ्लोरबोर्ड पर भी सामान रखा जा सकता है। वहीं, ज्यादा सामान ले जाने के लिए पैनियर माउंट्स का विकल्प भी मिलता है।

लेक्ट्रिक्स एनड्यूरो

कम बजट में ज्यादा स्टोरेज चाहने वालों के लिए लेक्ट्रिक्स एनड्यूरो  एक विकल्प है। इसमें 42 लीटर का अंडर-सीट बूट स्पेस दिया गया है। इसका स्टोरेज कंपार्टमेंट चौड़ा और गहरा है, जिसमें फुल-साइज हेलमेट, लैपटॉप बैग और रोजमर्रा का सामान रखा जा सकता है। इसका बड़ा बूट इसे डेली यूज के लिए उपयोगी बनाता है।

बजाज चेतक 

बजाज  चेतक अपने क्लासिक डिजाइन के साथ आधुनिक इलेक्ट्रिक फीचर्स देता है। इसके Chetak 35 सीरीज के हाई वेरिएंट में सीट के नीचे 35 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें फुल-फेस हेलमेट के साथ चार्जिंग केबल और जरूरी सामान भी रखा जा सकता है। इसके अलावा आगे ग्लव बॉक्स भी दिया गया है।

अथेर रिजता

अथेर  रिजता को खासतौर पर परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें सीट के नीचे 34 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसका चौड़ा ओपनिंग बड़े बैग, किराने के सामान और हेलमेट को आसानी से रखने में मदद करता है। कंपनी 22 लीटर का ऑप्शनल Frunk भी देती है। इसे जोड़ने पर कुल स्टोरेज क्षमता 56 लीटर तक पहुंच सकती है। इस तरह, अगर आपकी प्राथमिकता इलेक्ट्रिक स्कूटर में ज्यादा सामान रखने की जगह है, तो इन पांचों मॉडल में अलग-अलग जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प मिलते हैं। 

Also read: Tata Aeris launch: टाटा एरिस भारत में हुई लॉन्च, Maruti Dzire से भी है कम कीमत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Ertiga को टक्कर देने आ रही ये खास कार, जानें कब लॉन्च होगी धांसू माइलेज वाली सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ी

अगर आप फैमिली के लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। परफॉर्मेंस, फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ऑप्शन और लॉन्च की तारीख में कुछ ही दिनों की देरी की।

Tata Aeris launch: टाटा एरिस भारत में हुई लॉन्च, Maruti Dzire से भी है कम कीमत

टाटा मोटर्स ने टाटा एरिस के लॉन्च के साथ सेडान सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को फिर से मजबूत किया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये (परिचयात्मक, एक्स-शोरूम) है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast