
नई दिल्ली : बॉलीवुड के आईकॉनिक मना जाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए है. वहीं ऋषि कपूर के निधन से पूरे कपूर परिवार में शोक की लहर है. इस बीच रविवार को रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया.इस दौरान रणबीर कपूर के साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा.रणबीर के साथ मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी भी नजर आए.
आपको बता दें कि, एक्टर रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर कीअस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया. इस दौरान रणबीर कपूर के साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा. रणबीर के साथ मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी भी नजर आए. बाणगंगा के घाट पर सभी लोग मास्क पहने भी नजर आए. वहीं एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया, कि अथॉरिटी ने हरिद्वार जाने की परमिशन नहीं दी थी, इसलिए ऋषि की अस्थियां मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित की गईं.
वहीं अभिनेता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में सिर्फ 25 लोग ही शामिल हो पाए थे. देशभर में फैली कोरोना जैसी महामारी के चलते ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं. साथ ही कुछ फैंस सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों को तोड़ते हुए ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन को पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने पूरी एहतियात बरती और लोगों को श्मशान घाट के बाहर इकट्ठा नहीं होने दिया.
Leave a comment