
नई दिल्ली : बॉलीवुड के आईकन यानि ऋषि कपूर कल इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं. वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने पापा को लॉकडाउन के चलते आखिरी बार नहीं देख भी पाईं. ऋषि कपूर का निधन मुंबई में हुआ और रिद्धिमा दिल्ली में थीं. लॉकडाउन की वजह से वो इतनी जल्दी मुंबई नहीं पहुंच पाईं. हालांकि मुंबई जाने के लिए उन्हें दिल्ली पुलिस की तरफ से मूवमेंट पास भी मिल गया था.
आपको बता दें कि, एक्टर ऋषि कपूर की बेटी लॉकडाउन की वजह से पिता के आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाई थी क्योकिं, रिद्धिमा दिल्ली में थीं. वहीं अब दिल्ली पुलिस की तरफ से मूवमेंट पास भी मिल गया था. लेकिन 1400किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली से मुंबई इतनी जल्दी पहुंचा मुमकिन नहीं था.रिद्धिमा ने कोशिश की कि उन्हें चार्टर्ड प्लेन से जाने की अनुमति मिल जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हो सका और रिद्धिमा, ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं. रिद्धिमा आज मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं.
वहीं लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट्स और ट्रेन बंद हैं, इसलिए रिद्धिमा के रोड पास से जाने के अलावा और कोई चारा नहीं है. रिद्धिमा अपनी कार से ही दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं. उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी कार की खिड़की नज़र आ रही है और खाल रास्ता दिख रहा है. वीडियो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ‘घर आ रही हूं मां’.
अपने पापा को आखिरी बार ना देख पाने का मलाल रिद्धिमा कपूर को ज़िंदगी भर रहोगा, पापा के जाने के बाद रिद्धिमा ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा की वो पापा से बहुत प्यार करती हैं. इसके अलावा रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी ऋषि कपूर के साथ कुछ पुरानी फोटोज़ शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने ये जाहिर किया कि वो ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही हैं.
Leave a comment