
Richa Chadha Pregnancy : बॉलीवुड की शानदार जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, ऋचा चड्ढा मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी जोड़े ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर दी। पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया मे सबसे तेज होती है।'इस पोस्ट में एक फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है, 1 + 1 = 3। इनके पोस्ट के बाद लोग कपल को बधाईयां दे रहे हैं।
कई बॉलीवुड हस्तियों ने दोनो को बधाईयां दी हैं। दीया मिर्जा ने भी लिखा, ''आई लव यू थ्री।'' करिश्मा तन्ना, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता बसु प्रसाद, मृणाल ठाकुर, आयुष्मान खुराना और सबा आजाद सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। दूसरी तरफ फैंस भी अपने पसंदीदा कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ''मिनी गुड्डु भैया।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बधाई हो गुड्डु भैया।' तीसरे यूजर ने लिखा, "ओएमजी...बहुत-बहुत बधाई।
साल 2022 में पारंपरिक तरीके से हुई थी शादी
बता दें, ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर, 2022 को पारंपरिक तरीके शादी रचा ली थी। इससे पहले लॉकडाउन के समय साल 2020 में कानूनी रूप से शादी की थी। इन्होंने पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग सेरेमनी की थी। उसके बाद लखनऊ में शादी की थी। इसके बाद मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया था।
इन फिल्मों में आए नजर
ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह के साथ कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 में अभिनय किया था। अब वह अगली बार संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में दिखाई देंगी।वहीं अली फज़ल को आखिरी बार तब्बू और वामिका गब्बी के साथ थ्रिलर खुफ़िया में देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने जेरार्ड बटलर अभिनीत हॉलीवुड फिल्म कंधार में अभिनय किया था। अली फज़ल ने विक्टोरिया एंड अब्दुल, फ्यूरियस 7, डेथ ऑन द नाइल जैसी कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी अभिनय किया।
Leave a comment