Sushant Singh Case: ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती, शोविक समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Sushant Singh Case: ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती, शोविक समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में आज सेशंस कोर्ट ने रिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सैमुअल, दीपेश, बासित और जैद को भी जमानत देने से इंकार कर दिया है. कोर्ट के इस आदेश के बाद रिया को अभी जेल में ही रहना होगा.

कोर्ट ने बेल याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले में जांच के एंगल को देखते हुए किसी आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती. जिसके बाद अभी रिया को जेल में ही रहना होगा. क्योंकि शनिवार और रविवार होने के चलते रिया के वकील के लिए बेल पीटिशन दायर करना मुश्किल हो सकता है. 

बता दें कि रिया ने अपनी जमानत याचिका में दलील देते हुए कहा था कि एक भी महिला अधिकारी नहीं थी जो कानून के अनुसार वर्तमान आवेदक से पूछताछ करती हो. सुप्रीम कोर्ट ने शीला बर्स वर्सेज महाराष्ट्र केस में ये कहा था कि पूछताछ सिर्फ महिला पुलिस अधिकारी या कांस्टेबल की मौजूदगी में ही होनी चाहिए. 

रिया चक्रवर्ती ने जमानत अर्जी में सर्वोच्च अदालत की गाइडलाइन्स मानने में एजेंसी की विफलता का आरोप लगाया था. साथ ही अपनी जमानत याचिका में रिया ने कहा कि वो निर्दोष है और केस में फर्जी तरीके से फंसाया गया है. हालांकि, एनसीबी का दावा है कि रिया ने ड्रग्स खरीदे थे.
 
 
 
 

Leave a comment