Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल किया गया शिफ्ट, फिर से कोर्ट में पेश करेंगी जमानत अर्जी

Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल किया गया शिफ्ट, फिर से कोर्ट में पेश करेंगी जमानत अर्जी

नई दिल्ली. सुशांत केस में ड्रग्स मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार कर ली गई हैं. एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया को मंगलवार को हिरासत में लिया है. रातभर एनसीबी की कस्टडी में बिताने के बाद रिया को आज भायखला जेल शिफ्ट कर दिया गया है. जहां उन्हें 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा. 

रातभर एनसीबी की बैरक में बिठाने के बाद अब रिया को भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. यहां उन्हें बाकी के दिन अब यही बिताने पड़ेंगे. वहीं दूसरी ओर आज रिया के वकील सेशंस कोर्ट में फिर से उनकी जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे. अगर कोर्ट ने बेल नहीं दी तो फिर रिया को 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा.
 
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने रिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. इसके अलावा रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, जैद और सैमुअल मिरांडा के आज रिमांड की अवधि खत्म हो रही है. जिसके लिए तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
 
 

Leave a comment