Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत केस मामले में जहां एक ओर सीबीआई तेजी से जांच में लगी पड़ी है, वहीं दूसरी ओर ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती दो दिन जेल में बिता चुकी हैं. बुधवार की रात रिया की मुंबई की भायखला जेल में रात कटी. इस केस में रिया समेत गिरफ्तार सभी आरोपियों जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी.
बुधवार को सत्र अदालत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने ड्रग्स केस में अनुज केशवानी को छोड़कर सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत मांगी है. केशवनी को 14 सितंबर तक एनसीबी हिरासत में भेजा गया है. सभी की जमानत के आवेदन की कॉपी एनसीबी को दे दी गई है और रिया चक्रवर्ती समेत सभी के आवेदन पर सुनवाई आज होनी है.
अपनी जमानत याचिका में रिया ने कहा कि वो निर्दोष है और केस में फर्जी तरीके से फंसाया गया है. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या आज जमानत की अर्जी पर हां की मुहर लगेगी या फिर NCB की याचिका सुनी जाएगी. अगर रिया को आज जमानत नहीं मिलती है तो उन्हें 22 सितंबर तक यही जेल में रातें गुजारनी होंगी.
Leave a comment