Search KhabarFast

Press ESC to close

Ram Mandir Trust CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, दिया ये बयान

Ram Mandir Trust CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, दिया ये बयान

Ram Mandir Trust CEO: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की व्यवस्था और संचालन को और मजबूत करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। गुरुवार को जितेंद्र मिश्रा नई जिम्मेदारी संभालने के लिए अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें जीवन में दो बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। पहली बार उन्होंने देश की सेवा की और अब भगवान श्रीराम और उनके भक्तों की सेवा का मौका मिला है।

जितेंद्र मिश्रा ने जताया आभार

जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह पहले ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को समझेंगे और इसके बाद आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले वह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे और संगठन की पूरी व्यवस्था को समझेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए चयन समिति और ट्रस्ट का आभार जताया। मिश्रा ने कहा कि वह अपनी इस नई जिम्मेदारी को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मानते हैं।

पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख रह चुके जितेंद्र मिश्रा

62 वर्षीय जीतेंद्र मिश्रा इससे पहले भारतीय वायुसेना में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान का नेतृत्व किया था। वह 30 अप्रैल 2026 को वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया में 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद तीन उम्मीदवारों की अंतिम सूची में से जितेंद्र मिश्रा का चयन किया गया।

इस नियुक्ति को प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा

मिश्रा ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैं और अक्सर गोरखपुर व वाराणसी आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि काशी, उत्तर प्रदेश और देश के साथ-साथ अयोध्या भी तेजी से विकास कर रही है। राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति को प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले सामने आए थे। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब जितेंद्र मिश्रा के सामने राम मंदिर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और ट्रस्ट के संचालन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Also read: वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर पीएम मोदी की नजर, डीएम से फोन पर लिया हालात का जायजा; दिए ये निर्देश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast