Search KhabarFast

Press ESC to close

Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें

Ramadan 2026:  रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें

Ramadan 2026: आज से भारत में पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है। चंद्रमा की साइटिंग के बाद मुस्लिम समुदाय ने पहला रोजा रखा। सऊदी अरब और खाड़ी देशों में रमजान 18फरवरी से शुरू हुआ था, लेकिन भारत, पाकिस्तान और दक्षिण एशिया के कई देशों में चंद्र दर्शन के आधार पर 19फरवरी से रमजान की शुरुआत हुई है। यह महीना 30दिनों का होगा, उसके बाद ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी।

आज सहरी और इफ्तार का समय

आज 05बजकर 22मिनट पर सहरी हो चुकी है।

आज शाम को 06बजकर 14मिनट पर रोजा खोलने यानी इफ्तार का समय है।

रमजान के मुख्य नियम

रमजान इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखना फर्ज है। इस दौरान रोजेदार को परहेज करना होता है: 

1. खाना-पीना 

2. धूम्रपान या तंबाकू 

3. यौन संबंध 

4. झूठ, गाली-गलौज, चुगली या किसी को नुकसान पहुंचाना 

5. जानबूझकर उल्टी करना

रोजा रखने की नीयत फज्र से पहले करनी होती है। बीमार, यात्रा में, गर्भवती या दूध पिलाने वाली महिलाएं, बुजुर्ग या मेंस्ट्रुएशन वाली महिलाएं रोजा छोड़ सकती हैं और बाद में कजा कर सकती हैं।

रमजान में क्या करें

1. ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ें, तरावीह में हिस्सा लें। 

2. कुरान की तिलावत करें, दुआ-इस्तिगफार करें। 

3. सदका-खैरात दें, गरीबों की मदद करें। 

4. सहरी में पौष्टिक भोजन लें (खजूर, दूध, फल, अनाज) ताकि दिनभर ऊर्जा बनी रहे। 

5. इफ्तार खजूर और पानी से शुरू करें, फिर हल्का भोजन लें। 

6. परिवार और समाज के साथ समय बिताएं, क्षमा मांगें और माफ करें।

रमजान में क्या न करें

1. गुस्सा, झगड़ा या नकारात्मक बातें। 

2. ज्यादा खाना या बर्बादी। 

3. समय बर्बाद ना करें।

4. रोजा तोड़ने वाली चीजें जैसे जानबूझकर कुछ निगलना।

रमजान का मकसद सिर्फ भूख-प्यास सहना नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाना, अल्लाह की इबादत में डूबना और दूसरों के प्रति सहानुभूति बढ़ाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 10 April 2026, Kal Ka Rashifal: शुक्रवार को बदलेगी सभी ग्रहों की चाल, कुछ को मिलेगी शांति तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Tomorrow 10 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Horoscope Tomorrow 11 April 2026, Kal Ka Rashifal: मीन, वृषभ, मिथुन राशि वालों को बिजनेस में होगा जबरदस्त फायदा, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Tomorrow 11 April 2026, Kaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कर्क राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा फायदा हो सकता है। मेष और कन्या राशि वाले जाकों के लिए भी धन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है नौकरी और वर्कप्लेस अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे आय में वृद्धि होगी। बाकि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-

HOROSCOPE TOMORROW 12 APRIL 2026, KAL KA RASHIFAL: इन राशि वाले जातकों को लेन-देन में बरतनी होगी सावधानी, जानें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

HOROSCOPE TOMORROW 12 APRIL 2026, KAL KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 अप्रैल 2026, रविवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। सिंह राशि के जातकों का आज परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगेगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। वहीं धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast