Search KhabarFast

Press ESC to close

Ramadan 2026: सऊदी अरब में आज होगा रमजान के चांद का दीदार? जानें भारत में पहला रोजा कब

Ramadan 2026: सऊदी अरब में आज होगा रमजान के चांद का दीदार? जानें भारत में पहला रोजा कब

Ramadan 2026 Moon Sighting In Saudi: मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान 1447 AH आज शाम से शुरू होने की संभावना है, लेकिन यह पूरी तरह से रमजान के चांद (हिलाल) की रुयत (देखना) पर निर्भर करेगा। सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में मुसलमानों से अपील की है कि वे आज शाम (मंगलवार, 17फरवरी 2026) मग़रिब की नमाज के बाद पश्चिम दिशा में रमजान का नया चांद देखने की कोशिश करें। जो भी व्यक्ति नंगी आंखों से या दूरबीन से चांद देख ले, वह निकटतम अदालत में गवाही दर्ज कराए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट शाम में विशेष बैठक कर फैसला सुनाएगी और आधिकारिक घोषणा करेगी।

सऊदी अरब में पहला रोजा कब? 

  • अगर आज शाम (17फरवरी) चांद दिख गया, तो सऊदी अरब में पहला रोजा 18फरवरी 2026 (बुधवार) से शुरू होगा। 
  • अगर चांद नहीं दिखा, तो पहला रोजा 19फरवरी 2026 (गुरुवार) से होगा।

भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा?

भारत में रमजान की शुरुआत आमतौर पर सऊदी अरब से एक दिन बाद होती है, क्योंकि यहां चांद बाद में दिखता है। भारतीय मुस्लिम संगठन जैसे जमीअत उलेमा-ए-हिंद, मौलाना मौलवी और स्थानीय मस्जिद कमेटियां सऊदी घोषणा का इंतजार करती हैं, लेकिन खगोलीय स्थिति को भी देखा जाता हैं। 

  • अगर सऊदी में 18फरवरी से रमजान शुरू हुआ, तो भारत में पहला रोजा 19फरवरी 2026से। 
  • अगर सऊदी में 19फरवरी से, तो भारत में 20फरवरी 2026से।

रमजान 2026की मुख्य तारीखें

पहला रोजा:19फरवरी 2026 (भारत में संभावित) 

लैलतुल कद्र (शब-ए-कद्र):16-17मार्च 2026के आसपास 

आखिरी अशरा:10-19मार्च 

ईद-उल-फित्र:20 मार्च 2026 (संभावित, शाव्वाल चांद पर निर्भर)

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

April Vivah Muhurat: खरमास खत्म होते ही बजेगी शहनाई: यहां देखें अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

April Vivah Muhurat 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास 14 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही यह अशुभ अवधि खत्म होगी और वैशाख शुक्ल पक्ष शुरू होने पर शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी शुभ कार्य फिर से शुरू हो सकेंगे।

Horoscope Tomorrow 06 April 2026, Kal Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 06 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 06 अप्रैल सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है।

Horoscope Tomorrow 07 April 2026, Kal Ka Rashifal: मेष समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

Horoscope Tomorrow 07 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 07 अप्रैल मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast