Search KhabarFast

Press ESC to close

Holi 2026: होली स्पेशल ट्रेन अपडेट...21 नई ट्रेनों से बिहार जाना होगा आसान, यहां देखें रूट और टाइमिंग

Holi 2026: होली स्पेशल ट्रेन अपडेट...21 नई ट्रेनों से बिहार जाना होगा आसान, यहां देखें रूट और टाइमिंग

Train Schedule Bihar For Holi: 04मार्च 2026को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। इस मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने होली के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (दानापुर मंडल) के तहत 21नई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और अन्य राज्यों से बिहार के प्रमुख स्टेशनों जैसे पटना, दानापुर, समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा, दरभंगा आदि को जोड़ेंगी। इससे दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद जैसे शहरों से बिहार आने-जाने वाले लाखों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और परिवारों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें फरवरी अंत से मार्च के अंत तक विभिन्न तारीखों पर चलेंगी। इनमें AC, स्लीपर और जनरल कोच शामिल होंगे, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिले। इसका मुख्य उद्देश्य नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना और वेटिंग लिस्ट से निजात दिलाना है।

होली स्पेशल ट्रेनें और उनके रूट-टाइमिंग

1. ट्रेन नंबर 08439/08440: पुरी  - पटना

पुरी से पटना:28फरवरी से 28मार्च तक हर शनिवार

पटना से पुरी:1मार्च से 29मार्च तक हर रविवार

प्रमुख स्टॉप: भुवनेश्वर, कटक, बालासोर, खड़गपुर, हावड़ा, गया, पटना।

2. ट्रेन नंबर 08861/08862: गोंदिया - पटना

गोंदिया से पटना:2मार्च (सोमवार)

पटना से गोंदिया:3मार्च (मंगलवार)

रूट: नागपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना, प्रयागराज, वाराणसी, पटना।

3. ट्रेन नंबर 03255: चर्लापल्ली - पटना स्पेशल

13मार्च से 3अप्रैल तक हर शुक्रवार

रूट:हैदराबाद क्षेत्र से पटना तक, प्रमुख स्टॉप्स में कई बिहार स्टेशन।

4. ट्रेन नंबर 03293: पटना - नई दिल्ली

पटना से नई दिल्ली:5मार्च से 15मार्च तक प्रतिदिन

नई दिल्ली से पटना:6 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें