
Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को हमेशा से ही खास माना जाता हैं। साल में 12 पूर्णिमा की तिथियां आती हैं। लेकिन सबका अपना महत्व होता है। ऐसे में माघ पूर्णिमा की तिथि को पवित्र माना जाता है। इस दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी।
माघ पूर्णिमा कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी की शाम 6 बजकर 55 मिनट से होगी। जिसका समापन अगले दिन यानी 12 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि होने के कारण 12 फरवरी को ही माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती हैं। इसी के साथ इस दिन चंद्रमा की भी पूजा करना शुभ माना जाता हैं। ज्योतिषियों की मानें तो माघ पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों को करने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
माघ पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय
1. माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। इस दिन इनकी पूजा करने से आपको धन समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
2. ज्योतिषियों की मानें तो अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है। तो आप माघ पूर्णिमा के दिन अपनी इच्छानुसार चांदी का दान करें। क्योंकि चांदी का संबंध चंद्रमा से बताया गया है।
3. माघ पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना भी शुभ माना जाता हैं। इससे आपके जीवन में शांति बनी रहती है।
4. अपने घर से नकारात्मक शक्ति को दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाएं। इसके बाद जल अर्पित कर अच्छे जीवन की कामना करें।
Leave a comment