Ramadan 2025: इफ्तार के समय न करें ये गलतियां, हो सकती है एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या

Ramadan 2025: इफ्तार के समय न करें ये गलतियां,  हो सकती है एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या

Ramadan 2025: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है। जिसकी शुरुआत कल से हो चुकी है। रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग अपने खुदा की इबादत करते हैं और रोजा भी रखते हैं। इस दौरान रोजेदार बिना खाना और पानी पिएं रहते है और शाम को इबादत के बाद इफ्तार करते हैं। इफ्तारी के समय घर में कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं। लेकिन रोजाना इन चीजों के खाने से अक्सर हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इन चीजों के खाने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती है। लेकिन आज हम आपको इससे बचने के लिए कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे। जिससे आपकी पाचन शक्ति बनी रहेगी और सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।

पानी पीते समय रखें ख्याल

रोजा खोलने के बाद इफ्तार के समय अक्सर लोग खूब सारा पानी भी लेते है। लेकिन ऐसा करने से पेट में गड़बड़ी की समस्या हो सकती है। इसलिए इफ्तार के समय थोड़ा रुककर पानी पिएं।

हैवी फूड खाने से बचें

रोजे में पूरे दिन पेट खाली रहता है। इसलिए लोग अक्सर इफ्तार के समय पेट भर के खाना खा लेते है। इसके अलावा खाना तला हुआ और मसालेदार होता है, जिसकी वजह से सीने में जलन होने लगती है। ऐसे में हमेशा आपको एक लिमिट में ही खाना चाहिेए। ज्यादा हैवी फूड खाने से बचें।

इफ्तार के बाद तुरंत सोने से बचें

पूरे दिन रोजा रखना, काम करना ऐसे में शरीर थक जाता हैं। इसलिए लोग अक्सर इफ्तार के बाद सोने चले जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से पाचन बहुत धीरे हो जाता है। इसलिए इफ्तार के बाद 20 मिनट की सैर जरूर करें। इससे आपका पाचल मजबूत बना रहेगा।

Leave a comment