
नई दिल्ली: करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए एक बड़ा त्योहार होता है। जिसे वह बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर कठिन निर्जला व्रत रखती हैं और ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करती है। देर शाम महिलाएं चांद को देखकर उसकी पूजा करती है और अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ती है।लेकिन क्या आपको पता है कि हर राज्य में करवा चौथ कैसे मनाया जाता है।
पंजाब में इस तरह मनाया जाता है करवा चौथ
बता दें कि पंजाब में करवा चौथ त्योहार का काफी बोल बाला है। करवा चौथ का यहां अलग ही ट्रेंड है। जहां एक तरफ यहां पर व्रत को तोड़ने के बाद एक दो नहीं बल्कि कुल 36 प्रकार के खाने के आइटम महिलाएं को मिलते है, वो अपनी सास के हाथों से बनाए हुए। वहीं दूसरी ओर चांद को देखने के बाद पति की पूजा कर के पत्नी अपनी सास के हाथों के बनाए 36 प्रकार के भोग से अपने व्रत को तोड़ती है।
राजस्थान की करवा चौथ
वहीं राजस्थान को काफी रंगीन शहर माना जाता है, यही वजह है कि करवा चौथ की पूज में ये रंग करवा चौथ की पूजा में भी देखने को मिलता है। यहां पर करवा चौथ की कई रंग बिरंगी थाली पूजा के लिए मिलती है, जो देखते ही बनती है।
दिल्ली का करवा चौथ
दिल्लीवासी इस दिन अपने शादी के जोड़े को पहन कर करवा चौथ की पूजा करती है। इसके अलावा उनकी पूजा की थाली भी सोने की होती है और थाली में चांदी के कई आइटम होते है।
Leave a comment