Bihar Sunset Time Today: चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व अब अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। आज 15 नवंबर 2026 रविवार को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी, जिसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इस दौरान व्रती परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। दरअसल, इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरा दिन खरना के रूप में मनाया जाता है। जिसके बाद व्रती लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत की शुरआत करती है। इसके बाद तीसरे दिन यानी संध्या अर्घ्य वाले दिन व्रती नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में कमर तक पानी में खड़ी होती है और डूबते सूर्य को अर्घ्य देती है।
सूर्य को अर्घ्य देते समय व्रती के हाथों में सूप और दउरा होता है, जिसमें ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और अन्य पारंपरिक प्रसाद सजाए जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि हर इलाके का सूर्यास्त का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में अगर आप बिहार में रहते है तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि राज्य के किस इलाके में सूर्यास्त कब होगा।
मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार में सबसे पहले सूर्यास्त किशनगंज में शाम 4 बजकर 49 मिनट पर होगा। जबकि पटना में सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 1 मिनट बताया गया है। दूसरी तरफ सबसे आखिर में कैमूर में शाम 5 बजकर 8 मिनट पर सूर्यास्त होगा। तो चलिए बिहार में सभी जिलों में सूर्यास्त का समय जानते है।
Also read: Horoscope Today 15 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि को मिलेंगी नई संभावनाएं, सिंह का बढ़ेगा कारोबार; जानें 12 राशियों का हाल
बिहार के सभी 38 जिलों में सूर्यास्त का समय
किशनगंज - शाम 4:49 बजे
पूर्णिया - शाम 4:51 बजे
अररिया - शाम 4:51 बजे
कटिहार - शाम 4:51 बजे
भागलपुर - शाम 4:54 बजे
सुपौल - शाम 4:54 बजे
मधेपुरा - शाम 4:54 बजे
बांका - शाम 4:55 बजे
खगड़िया - शाम 4:55 बजे
सहरसा - शाम 4:55 बजे
मधुबनी - शाम 4:56 बजे
मुंगेर - शाम 4:56 बजे
दरभंगा - शाम 4:57 बजे
बेगूसराय - शाम 4:57 बजे
शेखपुरा - शाम 4:58 बजे
जमुई - शाम 4:58 बजे
समस्तीपुर - शाम 4:58 बजे
सीतामढ़ी - शाम 4:58 बजे
लखीसराय - शाम 4:58 बजे
मुजफ्फरपुर - शाम 4:59 बजे
शिवहर - शाम 4:59 बजे
पूर्वी चंपारण - शाम 5:00 बजे
वैशाली - शाम 5:00 बजे
नालंदा - शाम 5:00 बजे
पटना - शाम 5:01 बजे
पश्चिम चंपारण - शाम 5:01 बजे
नवादा - शाम 5:01 बजे
सारण - शाम 5:02 बजे
गोपालगंज - शाम 5:02 बजे
जहानाबाद - शाम 5:02 बजे
गया - शाम 5:03 बजे
भोजपुर - शाम 5:03 बजे
अरवल - शाम 5:03 बजे
सिवान - शाम 5:03 बजे
रोहतास - शाम 5:06 बजे
बक्सर - शाम 5:06 बजे
औरंगाबाद - शाम 5:06 बजे
कैमूर (भभुआ) - शाम 5:08 बजे