
Lunar Eclipse 2026: साल 2026में ग्रहणों का सिलसिला जारी है। 17फरवरी को लगे साल के पहले सूर्य ग्रहण (अन्नुलर/वलयाकार) के ठीक 15दिन बाद अब पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह खग्रास चंद्र ग्रहण 3मार्च 2026को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर लगेगा, जो होलिका दहन के दिन पड़ रहा है। भारत में यह ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी लागू होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है, जहां धन, करियर और जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं।
चंद्र ग्रहण का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, यह कुल ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह ढक जाएगा और 'ब्लड मून' के रूप में नजर आएगा। ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:16बजे (उपच्छाया स्पर्श) से होगी। प्रच्छाया स्पर्श दोपहर 3:21बजे, पूर्ण ग्रहण (Totality) की शुरुआत शाम लगभग 5:33बजे और अधिकतम ग्रहण शाम 5:58-6:03बजे के आसपास रहेगा। ग्रहण का समापन शाम 7:53बजे तक पेनम्ब्रल प्रभाव) तक होगा। कुल अवधि लगभग 4-5घंटे रहेगी, लेकिन भारत में चंद्रोदय शाम 6:26बजे के आसपास होगा, इसलिए ग्रहण का अधिकांश भाग चंद्रमा उदय के बाद दिखाई देगा।
भारत में दृश्यता क्षेत्रीय रूप से अलग-अलग होगी। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत (जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, कोलकाता आदि) में पूर्ण खग्रास चंद्र ग्रहण दिखेगा। अधिकांश मध्य और उत्तरी भारत में आंशिक ग्रहण (Partial) नजर आएगा, जबकि पश्चिमी भारत (मुंबई, गुजरात आदि) में पेनम्ब्रल (छाया का हल्का प्रभाव दिखेगा, क्योंकि चंद्रमा ग्रहण के कुल चरण के बाद उदय होगा। वैश्विक स्तर पर एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर आदि क्षेत्रों में भी यह दिखेगा।
कब लगेगा सूतक काल?
सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9घंटे पहले शुरू होता है, इसलिए 3मार्च को सुबह 9:39बजे से सूतक लगेगा और ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण के समय भोजन, पूजा, यात्रा आदि से परहेज करें। ग्रहण के बाद स्नान, दान और मंत्र जाप से नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं।
चंद्र ग्रहण से 3राशियों के खुलेंगे भाग्य
ज्योतिषीय प्रभाव के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण से 3 राशियों के लिए सुनहरे दिन शुरू हो सकते हैं। वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों के लिए करियर में उन्नति, धन लाभ, नौकरी/व्यापार में सफलता और रिश्तों में मजबूती के योग मजबूत हैं। अन्य राशियों पर मिश्रित प्रभाव रहेगा, लेकिन धैर्य और उपायों से लाभ लिया जा सकता है।
Leave a comment