डायबिटिक मरीजों के लिए राहत की खबर, इस खास बैंडेज से चुटकियों में ठीक होंगे घाव

डायबिटिक मरीजों के लिए राहत की खबर, इस खास बैंडेज से चुटकियों में ठीक होंगे घाव

Medical College Kanpur: डायबिटीज के रोगियों में देखने को मिलता है कि अगर उनको कोई चोट लग जाती है, तो उसको ठीक होने में अधिक समय लगता है।इसे सिलसिले मेंडॉक्टर्स को एक बड़ी कामयाबी मिली है।दरअसल यूपी के कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में डायबिटिक मरीजों पर एक रिर्सच किया गया है।जिसमें एक खास बैंडेज को काफी कारगर माना गया है।यह बैंडेज लगाने से डायबिटिक मरीजों के घाव बहुत ही कम समय में बिल्कुल ठीक हो गए हैं।

 यूपी के कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में बीते 10 महीने से फुट केयर क्लिनिक की शुरुआत की गई है। यहीं पर कई और भी रिर्सच हो रही हैं।इसी क्रम में कई ऐसे डायबिटिक मरीज आते थे जिन्हें कोई चोट लगी होती थी, लेकिन बहुत दिन हो जाने के बाद उनके घाव नहीं ठीक होते थे।इसके बाद एक खास बैंडेज का मरीज पर इस्तेमाल किया गया।इसका परिणाम बेहद पॉजिटिव सामने आया है।इस बैंडेज में कोलेजन प्रोटीन और नाइट्रेट ऑक्साइड का इस्तेमाल किया गया है।इस बैंडेज को लगाने से डायबिटिक मरीजों के घाव बहुत ही  कम समय में ठीक हो गए हैं।इसके साथ घावों के गैंग्रीन बनने का खतरा भी टल गया है।

घाव ठीक होने में मिलेगी मदद

रिर्सच पर अध्ययन करने वाले जीएसवीएम मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर शिवेंद्र वर्मा ने बताया कि एक खास प्रकार का बैंडेज मेडिकल कॉलेज में टेस्टिंग के लिए लाया गया था।इस बैंडेज को कई मरीजों पर टेस्ट किया गया, जिनमें घाव कई दिनों से नहीं ठीक हो रहे थे।इस बैंडेज को लगाने के कुछ ही समय में उनको अधिक फायदा हुआ।

स्मार्ट बैंडेज

जीएसवीएम मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर शिवेंद्र वर्मा ने बताया कि यह बैंडेज काफी महंगा है।इसकी कीमत 500 से 1000 रुपये तक है, लेकिन यहां पर अभी यह मुफ्त में आया है।इस वजह से मरीजों को भी यह मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है।आगे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इसको मरीजों को उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।साथ ही बताया कि इस अध्ययन को इंटरनेशनल मेडिकल जनरल में प्रकाशित होने के लिए भी भेजा जाएगा।

Leave a comment