
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की झोली में अब तक 6 पदक आ चुके हैं। अब 76 किलो कैटेगरी कुश्ती में महिला पहलवान रितिका हुडा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं रितिका ने पेरिस के अखाड़े में कमाल का प्रदर्शन करते हुए हंगरी की पहलवान को एकतरफा अंदाज ने हरा दिया है। रितिका इस कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहली महिला पहलवान बन गई है। अब ऐसे में रितिका का जबरदस्त गेम पावर देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत के पास एक और मेडल आ सकता है।
बता दें कि क्वार्टर फाइनल में रीतिका के सामने मुश्किल चुनौती रहने वाली है। उनकी भिड़ंत किर्गिजस्तान की ऐपेरी मेडेट क्यजी से होगी। क्यजी ने 2023 विश्व चैपयनशिप में सिल्वर जीता था। वह 2022 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भी है। इसी साल एशियन चैपियनशिप में क्यजी ने गोल्ड जीता था। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन की वांग जुआन को हराया था।
भारतीय नौसेना की अफसर है रितिका
रोहतक में जन्मी रितिका भारतीय नौसेना की अफसर है। वो चीफ पैटी अफसर के पद पर तैनात है। रितिका का करियर ज्यादा लंबा नहीं है ये खिलाड़ी 2022 में विश्व जूनियर चैपियनशिप में 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद 2023 तिराना में हुई अंडर 23 विश्व चैपियनशिप में इस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 2024 में ही एशियन चैपियनशिप में रितिका ने 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ड मेडल अपने नाम किया।
Leave a comment