Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, CM धामी ने लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील

उत्तराखंड में 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, CM धामी ने लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड अलर्ट की अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें और बहुत जरूरी होने पर ही मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद यात्रा करें। उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गाड़-गदेरों, बरसाती धाराओं एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं और तेज बहाव में प्रवेश करने का प्रयास न करें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील सड़कों एवं स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को नदी-नालों एवं अन्य जोखिम वाले स्थानों के आसपास न जाने दें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से दुरुस्त रखी जाएं। राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी को रणनीतिक स्थानों पर तैयार रखने के साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच निरंतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नदी-नालों के जलस्तर, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, पर्वतीय मार्गों, चारधाम यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित रखी जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: देहरादून में ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान की शुरुआत, माताओं और बच्चों से सीधे जुड़ेंगे कार्यकर्ता

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आज से देशभर में शुभारंभ हुआ।

Uttarakhand News: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग; निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

देहरादून में भारत निर्वाचन आयोग को भंग किये जाने एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित दोनों निर्वाचन आयुक्तों को तत्काल पद से हटाये जाने तथा उनके द्वारा पूर्व में लिए गये फैसलों को निरस्त किये जाने की मांग।

उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी बैठक, राज्यसभा सीट के लिए 2 दर्जन नामों पर मंथन

देहरादून भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। जिसमें कमेटी सदस्यों द्वारा अंतिम नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन को सौंपी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast