Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: देहरादून में ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान की शुरुआत, माताओं और बच्चों से सीधे जुड़ेंगे कार्यकर्ता

Uttarakhand News: देहरादून में ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान की शुरुआत, माताओं और बच्चों से सीधे जुड़ेंगे कार्यकर्ता

Uttarakhand News: देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आज से देशभर में शुभारंभ हुआ। सेवा, संवाद, जनभागीदारी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की भावना से शुरू किए गए इस अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों को माताओं, बच्चों और परिवारों के साथ जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी केवल एक केंद्र नहीं, बल्कि गांव और समाज के स्तर पर मातृशक्ति, बचपन, पोषण और परिवार कल्याण का महत्वपूर्ण आधार है। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से महिलाओं और बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पोषण, स्वास्थ्य, बाल विकास तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 14 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक नेटवर्क है, जिसमें उत्तराखंड के 20,067 आंगनवाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। आज देशभर में आयोजित 4,406 ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रमों में से 581 कार्यक्रम उत्तराखंड में आयोजित किए गए हैं। यह उत्तराखंड की महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन की प्रतिबद्धता और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दर्शाता है।

रुचि भट्ट ने बताया कि देश के अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। केवल दो ही राज्यों में आज उत्तराखंड से ज्यादा कार्यक्रम किए गए। गुजरात में 995 और पश्चिम बंगाल में 675 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे स्पष्ट है कि ‘आंगन मिलन सेवा’ केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर में समाज के साथ संवाद और जनभागीदारी को मजबूत करने का व्यापक अभियान बन रहा है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा और महिलाओं से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देना भी इस पहल की महत्वपूर्ण भावना है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कार्यक्रम विवरणों में भी बच्चों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने, पोषण व मातृ-शिशु कल्याण की जानकारी देने तथा आंगनवाड़ी कर्मियों के सम्मान पर जोर बताया गया है। रुचि भट्ट ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मूल भाव है। सेवा को केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी बनाना। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से महिला मोर्चा समाज की उस शक्ति से जुड़ रहा है, जो परिवार और आने वाली पीढ़ी के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास से जुड़ी जानकारी पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में उनके साथ संवाद और सम्मान समाज में सेवा भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महिला मोर्चा निरंतर जनसेवा और जनसंवाद के माध्यम से कार्य कर रहा है। ‘आंगन मिलन सेवा’ इसी भावना का सशक्त उदाहरण है, जहां सेवा का केंद्र समाज का परिवार, मां और बच्चा है।

Also read: उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी बैठक, राज्यसभा सीट के लिए 2 दर्जन नामों पर मंथन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग; निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

देहरादून में भारत निर्वाचन आयोग को भंग किये जाने एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित दोनों निर्वाचन आयुक्तों को तत्काल पद से हटाये जाने तथा उनके द्वारा पूर्व में लिए गये फैसलों को निरस्त किये जाने की मांग।

उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी बैठक, राज्यसभा सीट के लिए 2 दर्जन नामों पर मंथन

देहरादून भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। जिसमें कमेटी सदस्यों द्वारा अंतिम नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन को सौंपी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast