Raw Banana Benefits: गुणों की खान है कच्चा केला, खास फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Raw Banana Benefits: गुणों की खान है कच्चा केला, खास फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Raw Banana Benefits: केला स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है। केला में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ज्यदातर लोगा पके हे केले का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पके हुए केले से भी ज्यादा कच्चा केले फायदेमंद हैं। चलिए जानते हैं कच्चे केले का सेवन करने के क्या-क्या फायदेमंद हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं तो कब्ज, एसिडिटी,ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से गट हेल्थ को भी फायदा पहुंचता है। कच्चे केले में रेसिस्टेंट स्टार्च पाया जाता है जो आंत के बैक्टीरिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

कच्चे केले आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। कच्चे केले में पोटेशियम पाया जाता है जो दिल को धड़कने में मदद करता है। बता दें, पोटेशियम रक्त वाहिका को आराम से फैलने में मदद करता है। जिसकी मदद से आपका ब्लड का सरकुलेशन सही रूप से होता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोस करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है मैनेज

अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल सही रूप मैनेज होता है। बता दें, इस फल में फाइबर कंटेंट पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता करता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज मरीजों के लिए कच्चा केला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।। कच्चे केले का ग्लिसमिक इंडेक्स काफी लो होता है। जिससे आपका बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप मोटापा का सामना कर रहें तो अपनी डाइट में कच्चे केले को शामिल करें। बता दें, इस फल में ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसकी वजह से लंबे वक्त तक आपको भूख का एहसास नहीं होता है।

Leave a comment