
नई दिल्ली: बॉलीवूड एक्टर रणवीर सिंह की फोटोशूट विवाद रोकने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोलकाता के हाईकोर्ट में पब्लिकल इंट्रेस्ट लिटिगेशन में भी रणवीर सिंह के नाम पीआईएल दायर की गई है। जिससे रणवीर सिंह की मुश्किलें ओर बढ़ गई है। दरअसल रणवीर सिंह के नाम पीआईएल दायर कोलकाता की वकील नाजिया इलाही खान ने की है।
नाजिया के बताया कि रणवीर सिंह के इस फोटोशूट की ये तस्वीरें एक दम से अश्लील हैं। कोलकाता के कई लोगों और नाबालिगों पर इस तरह के फोटोशूट का गलत प्रभाव पडे़गा। इस फोटो को मैगजीन से तुरंत हटाया जाए, साथ ही 23 जुलाई के रणवीर का फोटोशूट करने वाली इंटरनेशनल मैगजीन की सभी कॉपियों को तुरंत सीज किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं कोलकाता की सभी वेब साइटों से रणवीर सिंह की ये तस्वीरें ब्लॉक की जाएं। इस पीआईएल की मदद से नाजिया ने हाइकोर्ट, पंश्चिम बंगाल सरकार और अधिकारियों से निवेदन के तौर पर अपनी बात रखी है।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की न्यूड फोटो से मुबंई में एफआईआर की गई थी। रणवीर के खिलाफ मुंबई में IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस फोटोशूट से रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल का सामना करना पड़ा था। इस फोटोशूट पर लोग उन्हें छिपकली कह रहे है। साथ ही कुछ ने उन्हें पीनट बटर तक कह दिया।
रणवीर सिंह का यह पोज देख लोग उन्हें बर्ट रेनॉल्ड्स से प्रेरित बता रहे है क्योंकि उन्होंने भी इसी मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। मैगजीन के साथ इंटरव्यू में रणवीर ने अपनी फिल्मों और फैशन के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि फिजिकली नेकेड होना मेरे लिए बहुत आसान है। मेरे कुछ परफॉर्मेंस में मुझे नेकेड किया गया है। आप मेरी आत्मा देख सकते हैं। वह कितनी नेकेड है? मैं एक हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। बस इतना है कि वो असहज हो जाते हैं।
Leave a comment