
नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स में शुमार अभिनेता रनवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. यह फिल्म 2010 मे रिलीज हुई थी. फिल्म बैंड बाजा बारात ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी साथ ही यह फिल्म जबरदस्त हिट भी हुई थी. वहीं अब रनवीर की पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में बने हुए है. खबर है कि, लॉकडाउन के कारण फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मूड बना रहे हैं.
आपको बता दें कि, बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘83’ काफी चर्चा में बनी हुई है. वहीं यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते मेकर्स ने '83' की रिलीज डेट पर ब्रेक लगा दिया था. मेकर्स ने भले ही फिल्म '83' की रिलीज डेट पोस्टपोन्ड कर दी है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि ये फिल्म अब कब रिलीज होगी. वहीं अब ये खबर भी है कि, रिलायंस एंटरटेनमेंट भारत में चल रहे लॉकडाउन के कारण फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मूड बना रहे हैं.
वहीं मीडिया की रिपोर्टस के मुताबिक, एक ग्लोबल ओटीटी कंपनी ने '83' फिल्म के अधिकार खरीदने के लिए मेकर्स को भारी भरकम राशि ऑफर भी की है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए 143 करोड़ रुपये पेशकश की गई है. लेकिन अब रिलायंस एंटरटेनमेंट ने चल रही सभी खबरों का खंडन कर दिया है. वहीं रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा है, ‘'83' फिल्म को लेकर जिस तरह की खबरें चल रही हैं, वो सभी गलत है। हम स्थिति सामान्य होने का इंतजार करेंगे. हमारे पास छह महीने का वक्त है इसके बाद हम फिल्म को लेकर उचित फैसला लेंगे.
Leave a comment