
नई दिल्ली : बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. खबर हैं कि निर्देशक और रणबीर कपूर के बेहद खास दोस्त अयान मुखर्जी ने फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. बताया जा रहा है,की इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क को लॉकडाउन के बीच भी जारी रखने की प्लानिंग कर रहे हैं. लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री मुश्किल वक्त से गुजर रही है. ऐसे में निर्देशक अयान मुखर्जी चाहते हैं,की उनकी फिल्म का काम न अटके फिल्म ब्रह्मास्त्र पहले से ही काफी लंबी खींचती जा रही है.
आपको बता दें कि, पहले यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. फिल्म समय पर पूरी न होने के कारण इसकी रिलीज डेट दिसम्बर तक बढ़ा दी गई थी. लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के चलते अभी यह नही कहा जा सकता ये फिल्म कब रिलीज होगी. लेकिन इसके निर्देशक अब ब्रह्मास्त्र फिल्म का काम जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं. इसलिए उन्होने पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क खत्म करने के लिए लंदन बेस्ड एक स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया है. ताकि इस मचअवेटेड फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क को जारी रखा जा सके और समय पर काम पूरा हो सके.
वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र दो पार्ट में बनेगी इस फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है. लेकिन इस फिल्म में काफी ग्राफिक्स यूज किए गए हैं या फिर ये मान लिजिए ये फिल्म पूरी ग्राफिक्स पर ही बनी है. इसलिए इसका ग्राफिक्स का काफी काम बाकी है. खबरों की मानें तो ऐसा करने की एक बड़ी वजह ये भी है कि मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म की फुटेज कहीं ऑन लाइन लीक न हो जाए. इसीलिए लोगों की एक स्पेशल टीम भी बनाई गई है. जो इस पर नजर रखेगी की फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम सही से पूरा हो सके.
Leave a comment