
रोहतक: साध्वी से बालात्कार और पत्रकार की हत्या के आरोप में सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को बीते दिन पैरोल मिली है। जो 40 दिनों तक चलेगी। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। वहीं राम रहीम के खासे वोट बताए जा रहे है। वहीं राम रहीम बाहर आ गए है। बाहर आते ही राम रहीम ने अपने श्रद्धालुओं के लिए एक संदेश जारी किया है।
बाहर आते ही भक्तों को दिया चुनावी संदेश
दरअसल आने वाले दिनों में हरियाणा के आदमपुर में विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे है और हर पार्टी अपनी किस्मत अजमाएँगे। वहीं राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने का कारण चुनाव बताया जा रहा है। क्योंकि राम रहीम के वोट बैंक काफी है यानी राम रहीम के अंधे भक्त की आज भी काफी है वहीं जहां राम रहीम इशारा कर देगा वहीं भक्त वोट डालेगें। राम रहीम ने बाहर आते ही अपने भक्तों के लिए एक चुनावी संदेश भी दिया है। जिसमें कहा है कि आपको जैसा बोला था, मानते रहना। जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना। मनमर्जी नहीं करनी है।
जैसा कहा वैसा ही करना-राम रहीम
राम रहीम ने कहा कि ‘हम आश्रम में पहुंच चुके हैं। मालिक सबको खुशियां दें। पहले की तरह जैसे आपको बोला था, मानते रहना। मनमर्जियां नहीं करनी। जिम्मेदार लोगों की बात माननी है। हमें अपने बच्चों पर बहुत गर्व है। परम पिता परमात्मा आपको बहुत खुशियां दें। हमें पता है कि आपने हमारी बात माननी है। थोड़ी देर पहले ही पहुंचे हैं। वो समुद्र आपको याद ही होंगे। समुद्र ज्यादा बढ़कर आए हैं। ये तेरावास यूपी का. इसे आप देख ही रहे हैं। पता आपको चल ही गया। आपसे बातें करते रहेंगे। थोड़े बच्चों, जवानों और बुजुर्गों को आशीर्वाद।
Leave a comment