
नई दिल्ली:इन दिनों डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख और रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम 40दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। हालांकि इस पैरोल पर विपक्ष पार्टी ने कई सवाल उठा रहे है। इस बीच सामने आया है कि राम रहीम ने हनीप्रीत के नाम में बदलाव किया गया है।
फिर दिया अनुयायियों को संदेश
बता दें कि हरियाणा में पंचायत और आदमपुर विधानसभा सीट पर जल्द उपचुनाव होने जा रहे है लेकिन चुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। वहीं बाहर आते ही राम रहीम ने अपने अनुयायियों के लिए संदेश देना शुरू कर दिया है। जेल से बाहर आते ही अगले दिन राम रहीम ने अनुयायियों को संदेश दिया था कि जो कहा है उतना ही करो। वहीं डेरे की गद्दी बदले जानी की अटकलों को लेकर भी पाम रहीं ने साफ कर दिया है और कहां कि हम हैं, हम थे और हम ही गद्दी पर रहेंगे।
हनीप्रीत का बदला नाम
दरअसल राम रहीम ने उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित बरनावा आश्रम में साद संगत को संबोधित करते हुए दो घोषण की है जिसमें एक है हनीप्रीत का नाम बदलना और दूसरा गद्दी पर अपनी नाम लिखा रहना। राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम बदलकर रूहानी दीदी रख दिया है।
राम रहीम पर अनिल विज का बड़ा बयान
इस मामले में हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि दोषी नेता गुरमीत राम रहीम पैरोल पर ऑनलाइन 'सत्संग' कर रहे हैं। जेल विभाग द्वारा पैरोल दी जाती है। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर करनाल का कोई व्यक्ति गुरमीत राम रहीम पर विश्वास करता है और उसे देखने गया है, तो आदमपुर चुनाव से क्या संबंध है?
Leave a comment