Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प, आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के विकास को गति

हरियाणा के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प, आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के विकास को गति

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर उन्हें नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) द्वारा यमुनानगर जिले के आदि बद्री तथा लोहगढ़-भगवानपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए 24 करोड़ 16 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है।

पर्यटन सुविधाओं का विस्तार

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए यहां पर्यटन सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस परियोजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जो एस्टिमेट तैयार किया गया था, उसे स्वीकृति दे दी गई है।

क्या है इसका उद्देश्य?

अभियांत्रिकी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि प्रदेश की महत्वपूर्ण विरासत और पर्यटन स्थलों तक बेहतर सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे की पहुंच सुनिश्चित करना भी है। आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के समग्र विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को नई गति मिलेगी।

सरकार का क्या है प्रयास

मंत्री रणबीर गंगवा ने आगे कहा कि परियोजना के तहत लंबित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों का योजनाबद्ध विकास निरंतर जारी रहेगा।

Also read: Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 124 करोड़ से बन रहा गुरु रविदास धाम, CM सैनी ने दी बड़ी जानकारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गेहूं की बुवाई से पहले किसानों को बड़ी राहत, बीज-खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कृषि मंत्री ने दिए आदेश

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी रबी सीजन के लिए गेहूं का गुणवत्तायुक्त बीज तथा खाद की पूरी मात्रा किसानों को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast