
अलवर: राजस्थान के अलवल जिले के भिवाड़ी इलाके में एक अजीबोगरीब और दिल को दहला देने वाला सनसनीखेज घरेलू हिंसा का प्रकरण सामने आया है। प्रकरण में यह पहली बार देखने को मिला है कि अभी तक आपने घरेलू हिंसा का शिकार सिर्फ महिलाओं को ही सुना होगा। लेकिन यहां एक पुरुष घरेलू हिंसा का शिकार हुआ है जोकि सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल है। प्रिंसिपल ने सोनीपत निवासी महिला से प्रेम विवाह किया था। अगर प्रेम व प्रेम विवाह का अंजाम ये होता हो तो यह एक सबक है।
पीड़ित प्रिंसिपल ने भिवाड़ी न्यायालय से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि एक सरकारी स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य को उसकी पत्नी के द्वारा पिछले लगभग 1 वर्ष से भी अधिक घर में मारपीट करते करते हुए घरेलू हिंसा का शिकार बताया है। घटना के अनेको सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये है। जिसमे महिला द्वारा अपने पति को पीटे जाने की सारी हदें पारकर जाने के रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन इसके बाद पीड़ित प्रेंसिपल ने न्यायालय की शरण ली है। आपको बता दें कि भिवाड़ी की एक नामी निजी कॉलोनी में रह रहे हरियाणा के खरखड़ा स्थित सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अजीत यादव ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
अजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 7 वर्ष पूर्व सोनीपत निवासी सुमन से प्रेम विवाह किया था लेकिन कुछ समय बाद उनके तेवर बदलते चले गए और इन दिनों यह स्थिति है कि आए दिन सुमन अजीत सिंह को मनमर्जी तरीके से टॉर्चर करती है और कभी क्रिकेट खेलने के बल्ले से तो कभी खाना बनाने के तवे से या घर में कोई भी हथियार या सामान उस समय हाथ आ जाए उसी से मारपीट शुरू कर देती है। मारपीट इस हद तक हुई कि अजीत सिंह जगह जगह से चोटिल है और लोक लाज व अध्यापक की गरिमा को बचाने के लिए इधर-उधर उपचार करा कर अपना समय गुजार रहा है। वही अनेकों बार गंभीर रूप से भी अजीत सिंह घायल हुए लेकिन अपनी गरिमा का ध्यान रखते हुए कभी भी यह बात किसी को भी नहीं बताई।
अजीत सिंह को घर में एक बेटा भी है सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि की पत्नी अपने 8 वर्षीय बेटे के सामने ही अपने पति को बेरहमी से पीट रही है। अक्सर आपने लोहे के औजार पाइप रिंच जिससे भारी-भरकम नट बोल्ट खोले जाते हैं वह एक लोहा किसने की रेती जिससे अक्सर रेगमाल का काम किया जाता है उससे भी बेरहमी से अजीत सिंह पर वार करती हुई वीडियो में नजर आ रही है यह घटना सीसीटीवी फुटेज में होने की जानकारी सुमन को नहीं है क्योंकि घर में लगे कैमरे सुमन की नजर में खराब पड़े हैं लेकिन एक दिन अजीत ने देखा तो पूरी घटना उसे कैमरे में कैद मिली। जिसको अजीत ने अपने कब्जे में कर लिया और घटना के सच्चे सपूत तैयार कर न्यायालय के समक्ष पेश किए हैं। आपको बता दें कि शायद यह है मामला घरेलू हिंसा का पहला है।
दूसरी ओर प्रिंसिपल अजीत सिंह के उस जज्बे को सलाम है जिसमें उन्होंने बात करते हुए कहा कि इतना सर के ऊपर से पानी जाने के बाद भी उन्होंने कभी सुमन पर हाथ नहीं उठाया और कानून को हाथ में नहीं लिया। जब हमने यह पूछा कि जब उन पर लगातार बार बार वार हो रहा था और उनके आठ वर्षीय बच्चे के सामने रहते हुए भी मारपीट की जा रही थी तो भी उन्होंने वापस हाथ नहीं उठाया। तो अजीत सिंह का हैरान कर देने वाला बयान सामने आया। अजीत सिंह कहते हैं वो एक अध्यापक हैं और अध्यापक अगर महिला पर हाथ उठाएं और कानून को हाथ में ले तो यह भारतीय संस्कृति और उनके ओहदे के खिलाफ है। अगर यह बात उनके छात्र-छात्राओं तक जाती तो उन पर क्या असर पड़ता। बस इसी गरिमा को बनाए रखने के लिए एक अध्यापक करीब 1 वर्ष से भी अधिक घरेलू हिंसा झेलते हुए अपनी पत्नी से निर्मम तरीके से मार खा रहा है। अजीत सिंह की स्थिति वर्तमान में यह हो चुकी है कि वह मानसिक रूप से इतना बीमार हो चुका है कि कुछ ही पलों में वह सब कुछ भूल जाता है। और कोई भी काम या साथी स्टाफ तक का नाम भी भूल जाता है। एवं लगभग 1 महीने से वह पिटाई के डर के मारे अपने घर नहीं गया है इधर उधर छुपते हुए अपना समय व्यतीत कर रहा है
अजीत सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी सुमन के इस पूरे घटनाक्रम में उसको अमेरिका में बैठा हुआ उसका भाई ऑपरेट करता है। जिसके बाद वह जैसा भी कहता है सुमन उसी तरह का बर्ताव उनके साथ करती है। अजीत सिंह ने बताया कि उन्हें लगता है कि उनकी प्रॉपर्टी व धमाल पर सुमन की नजर है। घटनाक्रम इस हद तक पहुंचने के बाद भी अजीत सिंह उन्हें खर्चा दे रहा है। और अपने बच्चे व घर को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। यहां पर विचार करने वाली बात यह है कि आखिर एक महिला के सम्मान और एक अध्यापक अपने घर को बचाने के लिए संस्कृति का मान रखने के लिए प्रताड़ना झेल रहा है।
बहरहाल न्यायालय की तरफ से प्रिंसिपल सुरक्षा दिए जाने के आदेश हो चुके हैं व पुलिस न्यायालय द्वारा पेश की गई 202 की रिपोर्ट की जांच कर रही है। इस संबंध में हमने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा उनको एक 202 की जांच के आदेश मिले हैं आरोपी महिला को बयानात के लिए बुलाया गया है जोकि अभी तक पेश नही हुई है लेकिन अभी रिपोर्ट पेश किए जाने में समय बाकी है जैसे ही बयान के लिए महिला पहुंचेगी या उनके बयान लिए जाएंगे उसके बाद रिपोर्ट पेश की जाएगी जांच अभी जारी है।
Leave a comment