Rajasthan news: अब भांग से बने है कपड़े, जानिए कैसे

Rajasthan news: अब भांग से बने है कपड़े, जानिए कैसे

jodhpur news: अब तक तो आपने सूत और धागों से बने कपड़े पहने और सिलवाएं होंगे। मगर अब नशे की चीज से भी कपड़े बनने लगे है।हम बात कर रहे है ऐसी नशीली चीज जिसका सेवन राजस्थान के कई शहरों में किया जाता है। यह भांगहै। भांग एक ऐसी चीज है जिसके नशे से आदमी या तो हंसता रहता है या फिर रोता रहता है। मगर अब भांग सेबने कपड़े आप पहने तो सुनने में कुछ अजीब लगता है। मगर यह सच है। जोधपुर में ऑनलाइन इसकी खरीदफरोख्त होती है।

भांग के बने कपड़ों के बारे में सुशील सुथार बताया कि भांग के पौधे का तना यूं तो उत्तराखंड में मिलता है। जहां से किसान तनों को एकत्र करते है। फिर उसके फाइबर को रॉ फाइबर में बदल कर फेब्रिक बनाते है। मशीनी प्रक्रिया से गुजरने के बाद भांग के कपड़े तैयार किए जाते है। सुशील सुथार के मुताबिक भांग के कपड़ों की खरीद के लिए आप फेब्रिक्स ऑनलाइन पर भीखरीद सकते है। इसके लिए बकायदा वेबसाइट बना रखी है। इससे बने कपड़ें लीलन की तरह ही होते है।

Leave a comment