Search KhabarFast

Press ESC to close

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 50 घायल

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 50 घायल

Jaipur Road Accident: राजस्थान के जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक डंपर ने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर जाकर पांच अन्य गाडियों से टकरा गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही करीब 50 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

जानकारी के अनुसार, यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के पास यह घटना हुई। घटना के समय सड़क पर रोज की तरफ समान्य टैफिक था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद डंपर ने दो अन्य कारों और पिकअप वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिर डंपर पलट गया और आसपास खड़ी कई बाइकें भी दब गई। डंपर के नीचे कई वाहनों के फंसे होने की आंशका जताई गई है। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 50 के करीब लोग घायल हो गए।  

डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवाने किया दुख व्यक्त

घटना पर डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि जयपुर के हरमाडा रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि का दुःखद समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। जिला प्रशासन से सतत संवाद कर घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। असीम पीड़ा की इस घड़ी में मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।   

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast