
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने है जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध अवस्था में शव मिले है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। आत्महत्या किस वजह से की गई है फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
संदिग्ध अवस्था में 6 शव बरामद
जानकारी के अनुसार, झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव में एक ही परिवार के 6 लोग मृतक अवस्था में पाए गए। जिसमें 4 बच्चे और माता-पिता के शव है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। मृतकों की पहचान प्रकाश गमेती,दुर्गा गमेती (27) और चार बच्चों गंगाराम (3-4) महीने, पुष्कर (5 साल), गणेश (8 साल) और रोशन (3 साल) के रूप में हुई है। प्रकाश गुजरात में काम करता था।
पुलिस का पहली छानबीन में पता चला है कि परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। साथ ही ये घटना आत्महत्या की ही तरफ इशारा कर रही हैं हालांकि प्रकाश की पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पत्नी के शव को देखकर लग रहा है कि पहले प्रकाश ने अपनी पत्नी और एक बच्चों की गला दबाकर हत्या की और सभी को पत्नी के दुपट्टे और साड़ी से लटका दिया हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment