Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan CM: कौन है भजन लाल शर्मा? जिन्हें बनाया गया राजस्थान का सीएम

Rajasthan CM: कौन है भजन लाल शर्मा? जिन्हें बनाया गया राजस्थान का सीएम

Rajasthan CM: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम की घोषणा की है। वह सांगानेर से विधायक हैं। शर्मा के नाम की घोषणा पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की है। 56 वर्षीय भजन लाल शर्मा ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 मतों के अंतर से हराकर सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र जीता। शर्मा चार बार भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान महासचिव भी रहे।

भरतपुर के रहने वाले हैं भजनलाल

भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं और उनके पास राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री है। ब्राह्मण नेता शर्मा लंबे समय से संगठन में काम कर रहे हैं। वह लंबे समय से पार्टी के प्रदेश महासचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से मैदान में उतारा। उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक पर तरजीह दी गई।

पहली बार बने हैं विधायक

भजनलाल शर्मा विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के अनुसार, शर्मा ने 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की, जिसमें 43.6 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। बता दें, इससे पहले मंगलवार को राजनाथ सिंह और पार्टी के अन्य पर्यवेक्षकों विनोद तावड़े और सरोज पांडे ने एक बैठक की जिसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और राजस्थान बीजेपी चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी भी मौजूद थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast