Search KhabarFast

Press ESC to close

फिर साथ आए दोनो भाई, 20 साल बाद शिवसेना भवन पहुंचे राज ठाकरे

फिर साथ आए दोनो भाई, 20 साल बाद शिवसेना भवन पहुंचे राज ठाकरे

raj thackeray news: महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा।  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख  राज ठाकरे  ने 20 साल बाद शिवसेना भवन में कदम रखा। यहां पर आयोजित किया गया कार्यक्रम उनके लिए महज कार्यक्रम नहीं रहा बल्कि पुरानी यादों से भरा हुआ समय रहा। राज ठाकरे और यूद्धव ठाकरे एक मंच पर शिंवसेना भवन में साथ नजर आए। उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को फूल देकर स्वागत किया। वो 20 साल बाद शिवसेना भवन आये. दोनों भाईयों ने मिलकर संयुक्त घोषणा का विमोचन किया। जब राजठाकरे शिवसेना भवन आए तो उन्होंने बताया कि मुझे लग रहा है मैं 20 साल बाद जेल से छूटकर आया हूं।  उन्होंने कहा कि नया शिवसेना भवन पहली बार देख रहा हूं।  पुराने शिवसेना भवन की यादें मेरे जेहन में है। 1977 में शिंवसेना भवन का निर्माण पूरा हुआ. उसी साल जनता पार्टी की सरकार बनी थी और शिव सेना भवन के पास पत्थरबाजी हुई थी। शिंवसेना भवन मेरे मन में है।  
 
हर मेयर मराठी हिंदू ही होगा
 
राजठाकरे ने कहा कि ये महाराष्ट्र है यहां हर मेयर मराठी हिन्दू ही होगा । इसमे कैसे हिंदी मराठी आप कर रहे है।  हमारा मराठी ही महापौर होगा। राज ठाकरे ने कहा राज ठाकरे ने दो टूक कहा कि अगर किसी को लगता है कि वह सत्ता से कभी दूर नहीं जाएगा, तो यह उसका भ्रम है। जो आज कर रहे हैं, उसका भुगतान उन्हें भविष्य में करना पड़ेगा। महाराष्ट्र को यूपी-बिहार की तरह चलाने की कोशिश हो रही है।  राज ठाकरे ने जोर देकर कहा, यह महाराष्ट्र है। यहां हर नेता और मेयर मराठी ही होगा. इस शहर में मराठी का मान रखना ही होगा। 
 
2005 से राज ने छोड़ी थी शिवसेना 
 
राज ठाकरे ने नवंबर 2005 को शिवसेना से इस्तीफा दिया था। उन्होंने मार्च 2006 को मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्थापना की थी। राज ठाकरे के शिवसेना से बाहर निकलने का मुख्य कारण पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष था। 2009 के चुनाव में MNS ने 13 सीटें जीतीं थी और शिवसेना को तगड़ा झटका दिया था। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast