Search KhabarFast

Press ESC to close

Political News: राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, बोले- 'रात को सोते नहीं, हम इनको पागल कर देंगे'

Political News: राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, बोले- 'रात को सोते नहीं, हम इनको पागल कर देंगे'

Political News: लोकसभा में नेताप्रितपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 'हमारा काम बहुत सिंपल है. हम इनको पागल कर देंगे। मैं आपको बताता हूं, नरेंद्र मोदी रात को नहीं सोता है। उसके अलग अलग कारण हैं, एक मुख्य कारण है और कई छिपे कारण हैं। आपने देखा अमित शाह। क्या कहते थे चाणक्य, सरदार पटेल, वो कहां भाग गए, वो 20 दिन के संसद भवन में नहीं घुस पाया। क्योंकि वे पहली बार भारत की अभिव्यक्ति का एहसास कर रहे हैं, वे समझ गए हैं कि अब भारत एक्सप्रेस करने लगा है।

नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राहुल ने संबोधित करते हुए लिखा कि  अब इन्हें(सरकार) एक बात समझ आ गई है कि यह देश अभिव्यक्त करने से नहीं रुकेगा। भारत में बहुत से लोग कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भारत में बहुत से लोग इस कायर फ़ोर्स के डर से कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। 3000 साल पुराने भारत को समझने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा था, वह यह है कि छात्र अपनी बात रखना चाहते हैं। वे तकलीफ में हैं और अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन सरकार कहती है - नहीं। हम जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाए रखेंगे। आप अपनी बात नहीं रख सकते। आज एक महिला मेरे पास आई, जिसकी बेटी के साथ 4 साल पहले उत्तराखंड में रेप हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी। वह रो रही है, अपनी बात कहना चाहती है लेकिन सिस्टम कहता है। माफ़ कीजिए, हम आपको अपनी बात कहने की इजाज़त नहीं देंगे क्योंकि इससे अव्यवस्था फैलेगी। तो उनका काम और उनकी राजनीतिक सोच भारत पर एक ऐसी व्यवस्था थोपना है, जिससे उन्हें और कुछ खास लोगों को फ़ायदा हो। हमारा काम भारत को अपनी बात कहने का मौका देना और उस व्यवस्था को तोड़ना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Meta स्मार्ट ग्लास से रिकॉर्डिंग की कोशिश? CM शिवकुमार के दावे से कर्नाटक की राजनीति गर्म

DK Shivkumar Alleges Businessman:कर्नाटक की राजनीति में स्टिंग ऑपरेशन को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि एक उद्योगपति ने Meta स्मार्ट ग्लास पहनकर उनका स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की थी। शिवकुमार ने एक विशेष इंटरव्यू में इस कथित घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई; विधायकी पर मंडराया खतरा

Bihar News: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित किए जाने की खबर के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी को लेकर भी पार्टी की कार्रवाई

सोनिया गांधी ने ट्विटर पर किया डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात को किया याद

Sonia Gandhi On Twiter : 24 अक्टूबर को X पर डेब्यू करते हुए, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली बायोग्राफी 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' के बारे में बताया। एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद कर बताया कि कैसे वे स्टूडेंट रहते हुए इंग्लैंड के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में मिले थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast